धरती माँ के नाम 457वां पौधारोपण — शोभित पांडे ने जन्मदिन पर लगाया पौधा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा “धरती माँ के नाम” पौधारोपण अभियान आज अपने 457वें दिन में भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। इस अवसर पर शोभित पांडे ने अपने जन्मदिन पर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर धरती माँ को समर्पित करेंगे और दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।

दिनेश गुरुरानी ने भी आज नित्य की भांति अपने स्वर्गीय पिताजी तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में एक स्मृति पौध लगाया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम है बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उनका संदेश था कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। 🌱


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *