सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जनपद में कानून व्यवस्था पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देवेन्द्र सिंह, निवासी छड़ायल, हरीपुर हल्द्वानी को शराब पीकर ट्रक चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक को मौके पर गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया।
वहीं दूसरी ओर झूलाघाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह की टीम ने प्रकाश राम, निवासी स्यूनी तोली को शराब पीकर वाहन चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसका वाहन भी सीज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। मिशन मर्यादा के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

