सोर समाचार , पिथौरागढ़ : पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर जिले भर में देर रात्रि तक चले सघन चेकिंग अभियान में 114 लोगों के विरुद्ध यातायात नियम उल्लंघन और हुड़दंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। अभियान का नेतृत्व सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी और सीओ धारचूला श्री कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसमें समस्त थानों की पुलिस टीमें सक्रिय रहीं।
कार्रवाई का विवरण:
•थल थाना क्षेत्र: थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मनोज कुमार पाण्डे (निवासी बागेश्वर) और महिपाल कुमार (निवासी थल) को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। दोनों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
•कनालीछीना थाना क्षेत्र: थानाध्यक्ष श्रीमती आरती के नेतृत्व में योगेश कापड़ी (निवासी सतगढ़) को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया और वाहन जब्त किया गया।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
पिथौरागढ़ पुलिस का यह सख्त रुख क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सराहनीय कदम है।

