सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- कानून की पकड़ से 13 साल तक बचता रहा शराब तस्कर आखिरकार पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस की सर्विलांस और एस.ओ.जी. टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ 405 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का मामला दर्ज था और वह 2014 से कोर्ट द्वारा मफरूर घोषित था।
पुलिस की तकनीकी निगरानी और सटीक योजना के चलते गिरफ्तारी संभव हो सकी।