पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिनांक 10 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपाय, फायर एक्सटिंग्विशर, पानी के पाइप, बालू बाल्टियों आदि के संचालन की जानकारी दी गई।
टीम ने लाइव डेमो के ज़रिए यह दिखाया कि आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया कैसे दें।
कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपात स्थितियों से निपटने की उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
🔸 जनपद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

