पिथौरागढ़ | सोर समाचार
गंगोलीहाट पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। बाजार क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी महिला कांस्टेबल ज्योति खाती के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को सुरक्षित थाना लाया गया, जहां उसे स्नान कराया गया, कपड़े दिए गए और भोजन उपलब्ध कराया गया।
थानाध्यक्ष ने महिला के परिजनों का पता लगाकर उन्हें बुलाया और महिला को सकुशल सुपुर्द किया। साथ ही आवश्यक वस्त्र व दैनिक उपयोग की सामग्री भी दी गई। इस संवेदनशील पहल से महिला और उसके परिजन भावुक हो उठे।
पिथौरागढ़ पुलिस का यह सेवा भाव समाज में विश्वास और सहयोग की मिसाल बन रहा है।

