नगरपालिका अध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

डीडीहाट में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफ़ाल ने बड़ी पहल की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला बालिका इंटर कॉलेज को क्लस्टर विद्यालय में बदलने पर कड़ा ऐतराज जताया और इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। चुफ़ाल ने बताया कि इस विद्यालय में इस समय करीब 183 छात्राएं पढ़ रही हैं, जो डीडीहाट ब्लॉक के सुदूर गांवों से शिक्षा के लिए आती हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस स्कूल की स्वतंत्र पहचान बनी रहनी चाहिए, क्योंकि यह बालिकाओं की शिक्षा का एक सशक्त केंद्र है। नगर के अभिभावक और स्थानीय जनता भी इस मांग के साथ खड़े हैं। साथ ही, गिरीश चुफ़ाल ने सभी नागरिकों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए कहा — “आपका एक छोटा प्रयास, नगर को सुंदर और स्वस्थ बना सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *