गुरु पूर्णिमा पर दिव्य ज्योति संस्थान में भव्य आयोजन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मढ़ सिलौली रोड स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखा में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से संपन्न होगा।

संस्थान के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से होगी, जिसके बाद विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समापन मंगल आरती और सर्वजन भंडारे के साथ होगा।

गुरु पूर्णिमा को लेकर संस्थान ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। आयोजकों ने बताया कि यह अवसर शिष्य के लिए श्रद्धा व समर्पण का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *