पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे सत्यापन एवं निरोधात्मक अभियान के तहत जौलजीबी कोतवाली पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार ने 2 जुलाई को डमर सिंह दताल, रमेश दताल और अशोक मेहरा के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 129(जी) के अंतर्गत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट मा. न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट धारचुला को प्रेषित की।
तीनों अभियुक्त लंबे समय से अवैध शराब बिक्री जैसे अपराधों में लिप्त रहे हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
नाम व आपराधिक इतिहास:
🔸 डमर सिंह दताल (55) – 3 आबकारी मामले (2022, 2024)
🔸 रमेश दताल (46) – 4 मामले (2017–2024)
🔸 अशोक मेहरा (45) – 2 मामले (2020, 2021)
कोतवाली जौलजीबी पुलिस की यह कार्रवाई चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

