जौलजीबी पुलिस का शिकंजा, तीन आदतन अपराधी पकड़े गए

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आगामी ग्राम पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए 129(G) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार ने क्षेत्र के तीन कुख्यात अपराधियों – पदम सिंह बोनाल (56), धर्मेन्द्र प्रसाद (30) व मनीराम (70) – को चिन्हित कर न्यायालय धारचुला को चालानी रिपोर्ट भेजी है।

तीनों अभियुक्त लंबे समय से अवैध शराब विक्रय जैसे अपराधों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ कोतवाली जौलजीबी में एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनकी दबंगई से आम जनता में भय का माहौल बना हुआ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *