पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिलाधिकारी कार्यालय, क्लॉक टावर व ब्लॉक विण में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया और जनपदवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर गर्व व सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है और हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग को याद करना चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने भी तिरंगा फहराया और शुभकामनाएं दीं।

