पिथौरागढ़ | सोर समाचार
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला पर्व इस वर्ष पारंपरिक उल्लास और पर्यावरण चेतना के साथ मनाया गया। विद्यालय की वंदना सभा में छात्रों द्वारा पर्यावरण विषयक पेंटिंग, भाषण, गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की इको क्लब टीम, छात्र-छात्राएं तथा आचार्यगणों ने मिलकर विद्यालय परिसर एवं अमर शहीद स्मारक में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर हरियाली के प्रति जागरूकता और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्या भारती उत्तराखंड, विवेकानंद विद्यालय के पूर्व छात्र, और “पहली मंज़िल” जैसे प्रेरक मंचों से जुड़ी संस्थाओं ने इस आयोजन की सराहना की।

