जिलेभर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर शिकंजा कस दिया गया है।
अस्कोट में त्रिभुवन सिंह को सरेआम हुड़दंग करने पर BNSS धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डीडीहाट पुलिस द्वारा 67 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान व विधिक कार्रवाई की गई।
अभियान में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में ज़िले की कई टीमों ने सक्रियता से हिस्सा लिया।
सरेआम हुड़दंग और ट्रैफिक उल्लंघन पर 67 पर कार्रवाई

