पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद पुलिस ने “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध शराब बिक्री के मामलों में सघन कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना बेरीनाग क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से राकेश कुमार नामक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया, जबकि बेरीनाग में राजेन्द्र सिंह के पास से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इसके अतिरिक्त, धारचूला में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, नशे में वाहन चला रहे रवि मेहता को भी पुलिस ने पकड़ा और वाहन सीज कर दिया।
अभियान के दौरान कुल 154 व्यक्तियों पर ट्रैफिक व शांति भंग के मामलों में कार्रवाई की गई।

