जागृति जोशी ने राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में किया टॉप

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मानस एकेडमी (CC) की कक्षा 8 की छात्रा जागृति जोशी ने उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

जागृति ने अपनी प्रभावशाली कविता “नदी और पेड़” के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 14 सितम्बर हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा।

लगातार दूसरे वर्ष मानस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष भी विद्यालय की छात्रा जैस्मिन बोहरा ने नाटक लेखन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह गौरव पाया था।

विद्यालय परिवार ने जागृति की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *