पिथौरागढ़ | सोर समाचार
थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में करते हुए अभियुक्त गोकुल कुमार को गिरफ्तार किया। 29 जुलाई को श्री पुष्कर सिंह ने अपने स्टोर रूम से मशीनों की चोरी की तहरीर दी थी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गहन सुरागरसी से अभियुक्त को पण्डा बाईपास से चोरी के सामान सहित पकड़ा। उसके पास से दो कटर मशीन, ड्रिल मशीन, रोटरी हैमर मशीन और चोरी की साइकिल बरामद की गई।
विवेचना में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। इस कार्रवाई में उ0नि0 आशीष रावत व अन्य टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

