पिथौरागढ़ | सोर समाचार
तहसील मुनस्यारी के जिमीघाट–बुई मोटर मार्ग के तीन माह से बंद होने के बाद आखिरकार ग्रामीणों को राहत मिली है। लगातार मांग के बाद अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग धारचूला ने मार्ग खोलने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
इस सड़क के बंद होने से दो ग्राम सभाओं के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्ग खुलने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने अपर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है।

