कनालीछीना में अतिथि शिक्षक संगठन की बैठक, नई कार्यकारिणी घोषित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद के कनालीछीना ब्लॉक में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश चन्द्र पाण्डेय को अध्यक्ष और मदन राम को उपाध्यक्ष चुना गया। महिला उपाध्यक्ष का दायित्व कल्पेश्वरी देवी को सौंपा गया।

इसके साथ ही मनोहर सिंह कन्याल को महामंत्री, संजय कुमार आर्या को सचिव, ज्योति ज्याला व गरिमा जोशी को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती बीना को ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

निर्वाचन के उपरांत जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर अतिथि शिक्षकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह वल्दिया, बसन्त जोशी और महेश पाठक को ज्ञापन सौंपकर 11 वर्षों से सेवा देने के बावजूद भविष्य की सुरक्षा हेतु स्पष्ट नियमावली न बनने पर नाराज़गी जताई।

वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया कि वे शिक्षा मंत्री से वार्ता कर जल्द ही सकारात्मक परिणाम लाने का प्रयास करेंगे। बैठक में मनोज गिरी, दीपक पाण्डेय, गीतांजली, नीरज कुमार, रमेश काला समेत कई अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *