कारगिल शहीद किशन सिंह भंडारी को श्रद्धांजलि, वीरांगना तनुजा भंडारी सम्मानित

कारगिल युद्ध के वीर सपूत लांस नायक किशन सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर आज पूर्व सैनिक संगठन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीद द्वार जजुराली में हुए कार्यक्रम में शहीद की वीरांगना श्रीमती तनुजा भंडारी भी मौजूद रहीं, जिन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

1999 के कारगिल युद्ध में द्रास सेक्टर की दुर्गम चोटियों पर फतह करते हुए उन्होंने प्राणों की आहुति दी थी, और उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

विपरीत मौसम के बावजूद, पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर भारत माता की जयघोष के साथ वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण देवपा और पूजन नवीन गुर्रानी द्वारा किया गया।
शहीद की वीरांगना ने कहा, “देश पहले, स्वयं बाद में” का मूल मंत्र आज भी प्रेरणा बनकर जीवित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *