पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ में आज विधायक मयूख महर के कैंप कार्यालय में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी विण के खिलाफ मोर्चा खोला। एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि उससे कर्मचारियों को मानसिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ रहा है।
विधायक मयूख महर ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों ने कई व्यथाएं बताई हैं, जिन्हें वह गंभीरता से लेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

