बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर तीन मकान मालिकों पर ₹30,000 का चालान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले तीन मकान मालिकों पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया है।

थल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में बूंगाछीना में हुई जांच के दौरान कमल कुमार द्वारा अपने मकान में उत्तर प्रदेश के दो किरायेदार बिना सत्यापन रखे पाए गए। पुलिस ने उनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान जारी किया।

इसी प्रकार बेरीनाग थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी की टीम ने हरीश चंद्र (ग्राम खितौली) और हुकुम सिंह महरा (निकट राम मंदिर, बेरीनाग) पर ₹10-10 हजार के चालान जारी किए।

यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *