पिथौरागढ़ | सोर समाचार
सीमांत जनपद की प्रतिभाशाली बॉक्सर कोमल मेहता ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, टकाना के अंतर्गत संचालित आवासीय बालिका बॉक्सिंग छात्रावास, पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण ले रही कोमल का चयन भारतीय बॉक्सिंग कैम्प, ओरंगाबाद (महाराष्ट्र) के लिए हुआ है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि कोमल एक माह तक कैम्प में रहकर उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। वर्तमान में वह सुनीता मेहता एवं कै. देवी चंद से मार्गदर्शन ले रही है।
कोमल ने पूर्व में खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन, स्कूल स्टेट, खेल महाकुंभ और यूनिवर्सिटी व नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
कोमल की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

