मेधावी छात्रों और पूर्व छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

सोर समाचार ,बेरीनाग (पिथौरागढ़), 21 मई 2025:
लिटिल एंजल स्कूल, बेरीनाग में आज कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, पुरातन छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल बनता जा रहा है। विधायक महोदय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर GATE परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण नेहा भोरियाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट आस्था मेहता को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, स्वर्णिका राठौर, जिन्होंने 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी की घुड़सवारी स्क्वाड लीड की और राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर ‘बेस्ट हॉर्स राइडर’ का खिताब प्राप्त किया, को भी विशेष सम्मान मिला।

विद्यालय के कक्षा 12वीं के टॉपर मयंक मेहरा और कक्षा 10वीं की टॉपर पलक पाठक, जिन्होंने 97% अंक अर्जित कर पिथौरागढ़ जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया, को उनके अभिभावकों सहित मंच पर बुलाकर विशेष सम्मान दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने बताया कि लिटिल एंजल स्कूल, बेरीनाग क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय है, जो दूरस्थता के बावजूद उत्कृष्ट परिणामों के लिए जाना जाता है।

समारोह में श्री पंकज पंत, डॉ. राजेश पाठक, श्रष्टी पन्त, अशोक पंत, बसंती मेहरा, उमेद बोरा, प्रकाश चन्द पन्त, विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य चारु पंत, शिक्षिकाएं सोनी बाफिला, कविता रौतेला, कविता बनकोटी, जया पांडे, बी.पी. पंत, पवनेश पन्त, कल्पना, ममता त्रिपाठी, पूरन लाल, ऋचा बाफिला समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *