पिथौरागढ़ | सोर समाचार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी एंचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश जोशी व उनकी टीम ने टाला फगाली निवासी गिरीश राम को 52 पव्वे माल्टा मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
एंचोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से यह शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य निष्पक्ष व शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव सुनिश्चित करना है। पुलिस की सख्ती से अवैध शराब तस्करी पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

