मानसून और मानसरोवर यात्रा पर मंत्री की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मानसूनकाल 2025 और कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 के मद्देनज़र जिला कार्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की। बैठक में मंत्री का स्वागत जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

जिलाधिकारी ने PPT के माध्यम से मंत्री को आपदा प्रबंधन, सड़क खुलवाने की व्यवस्था, खाद्यान्न, दवाओं, संचार साधनों और राहत किट की तैयारियों से अवगत कराया। धारचूला कंट्रोल रूम पर मंत्री ने कॉल कर व्यवस्थाओं का रियल टाइम सत्यापन भी किया।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बैली ब्रिज, सेटेलाइट फोन, अस्थाई आश्रय स्थल, पेट्रोल-डीजल स्टॉक जैसी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, मानसरोवर यात्रा को लेकर भी बताया गया कि तीन दल यात्रा पर हैं और चतुर्थ दल जल्द ही रवाना होगा।

मंत्री ने BRO व ITBP की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया और प्रशासन की तत्परता की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *