चीन सीमा के पास दरकी पहाड़ी, मुनस्यारी-मिलम मार्ग ठप

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मुनस्यारी तहसील के लीलम क्षेत्र में मंगलवार को अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना उस समय हुई जब बारिश थोड़ी देर के लिए थमी थी। भारी भूस्खलन से लीलम-पातों मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

यह इलाका भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है और सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। लगातार बारिश से जमीन कमजोर हो चुकी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ।

मुनस्यारी को मिलम घाटी से जोड़ने वाली यह सड़क trekkers और सुरक्षा एजेंसियों की मुख्य पहुँच मार्ग रही है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

प्रशासन की टीम स्थिति का जायजा ले रही है, पर मलबा हटाने में वक्त लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *