NEET 2025 में सफलता हासिल करने वाली रिया भट्ट ने सोमवार को ‘पहली मंजिल’ संस्थान में एक प्रेरणादायक सत्र में छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीतियों को साझा किया।
रिया ने छात्रों को बताया कि शॉर्ट नोट्स, मिस्टेक बुक, टेस्ट एनालिसिस और मानसिक तैयारी किस तरह NEET की सफलता में मददगार होती है। उन्होंने 11वीं की पढ़ाई को नींव बताया और कहा कि विषयों को लेकर संकोच न करें, शिक्षकों से सवाल पूछना जरूरी है।
रिया ने डाइट प्लान और परीक्षा पैटर्न पर भी उपयोगी जानकारी दी।
संस्थान के संचालक राकेश सिंह धामी ने कहा कि इस संवाद से छात्रों को सही दिशा मिली। बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और रिया से सवाल पूछे।
NEET टॉपर रिया भट्ट ने छात्रों को बताए सफलता के सूत्र

