पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ के श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय सब जूनियर बॉक्सिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल जीआईसी शाखा पिथौरागढ़ के आठ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया।
ताइक्वांडो में अनामिका और प्रिंस बिष्ट जबकि बॉक्सिंग में दिव्यांशु, वेदांत लोहिया, प्रणव सिंह राणा, सागर सिंह, सर्वज्ञ लूंठी और उज्ज्वल कोहली का चयन हुआ है। आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं नैनीताल और बागेश्वर में आयोजित की जाएंगी।
विद्यालय प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, खेल शिक्षक श्री नवीन लूंठी, जिला खेल समन्वयक श्री जितेंद्र वल्दिया सहित समस्त विद्यालय परिवार और प्रबुद्ध जनों ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

