गंगोलीहाट ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक के जरिए चला जनजागरूकता अभियान

सोर समाचार | पिथौरागढ़

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में भाव राग ताल नाट्य अकादमी की टीम द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गंगोलीहाट ब्लॉक के बनकोट, कोटली, जातड़ी, धनौला सेरा, बाजड़, सिरौली भाटी, सीमा चकलेटी और सुन्यारी बटगेरी गांवों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ग्रामीणों ने नाटक के माध्यम से दी गई जानकारी की सराहना की।

इस अवसर पर दल नेता प्रीति रावत के साथ सुनील उप्रेती, सपना, सूरज रावत, आदर्श रावत और अभिषेक पटेल सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *