परिषदीय परीक्षा 2026: पिथौरागढ़ में 85 केन्द्र तय, 9538 छात्र शामिल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए जनपद में परीक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक में परीक्षा को सुचारू, नकलविहीन और सुरक्षित रखने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 85 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। इस वर्ष कोई नया केन्द्र नहीं बनाया गया है, हालांकि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पय्या पौड़ी वाला केन्द्र को मल्ला लुम्ती स्थानांतरित कर दिया गया है।

परीार्थियों का विवरण:

हाईस्कूल: कुल 4877
(संस्थागत: 2465 बालक, 2359 बालिकाएँ | व्यक्तिगत: 35 बालक, 18 बालिकाएँ)

इंटरमीडिएट: कुल 4661
(संस्थागत: 2221 बालक, 2339 बालिकाएँ | व्यक्तिगत: 55 बालक, 46 बालिकाएँ)


इस प्रकार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 9538 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया कि सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के आंकड़े भी शीघ्र उपलब्ध कराए जाएँ। बैठक में प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत, भड़कटिया व एसडीएस रा.इ.का. पिथौरागढ़ के अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *