पिथौरागढ़ | सोर समाचार
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 438वें दिन भी जारी रहा।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्व. तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में पौधा लगाया और कहा कि वे प्रतिदिन स्मृति में पौधारोपण कर रहे हैं।
गुरुरानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, विभिन्न संगठनों और जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जहाँ राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग जैसे खेल आयोजित किए जाते हैं।
अभियान में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल और निरंजन चूफाल भोला उपस्थित रहे।

