पिथौरागढ़ में भजन संध्या की योजना बैठक

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को अंचल पिथौरागढ़ में दोपहर 3 बजे भजन संध्या कार्यक्रम की योजना हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रमुख श्री अमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की।
आगामी अक्टूबर माह में पिथौरागढ़, डीडीहाट और गंगोलीहाट में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। बैठक में अंचल अध्यक्ष ललित धानिक, कोषाध्यक्ष हरीश जोशी, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष खीम सिंह मेहता, सचिव अमित कश्यप, कार्यालय संरक्षक सुरेंद्र सिंह धानिक, महिला समिति अध्यक्ष निर्मला पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंचल पिथौरागढ़ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग देने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *