पिथौरागढ़ में सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर उत्पात मचाने वाले गिरफ्तार

जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी और श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा संचालित किया गया।

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए:

70 लोगों के खिलाफ MV एक्ट

29 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट

5 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।


महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ:

1. झूलाघाट में थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह ने शराब पीकर वाहन चला रहे संजय सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।


2. कनालीछीना में थानाध्यक्ष श्रीमती आरती ने नारायण कुमार व रवि उर्फ रविन्द्र कुमार को सरेआम उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया।



पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *