पिथौरागढ़ | सोर समाचार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ वन प्रभाग में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी से दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपप्रभागीय वनाधिकारी डीडीहाट समेत कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

