रामपुर से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा महिला, पिथौरागढ़ पुलिस का सराहनीय प्रयास

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पुलिस की सतर्कता और निरंतर प्रयासों से गंगोलीहाट क्षेत्र की एक गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया।

मामला 28 अगस्त का है, जब कोतवाली गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहू के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई।

एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश और सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, एसएचओ गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सैल की मदद से टेक्निकल व मैनुअल इनपुट्स का सहारा लेते हुए लगातार प्रयास किए। अंततः महिला को रामपुर (उ0प्र0) से सुरक्षित ढूँढ निकाला गया।

बरामद महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस टीम में शामिल रहे — अपर उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दीकी, हे0का0 हेमा पन्त, का0 विनोद जोशी, हे0का0 हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस), का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस)।

स्थानीय लोगों ने पिथौरागढ़ पुलिस की इस सक्रियता और तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *