पिथौरागढ़ | सोर समाचार
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले की कई सड़कें आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं।
🚫 बंद मार्गों में प्रमुख हैं –
पिथौरागढ़-घाट मार्ग
तवाघाट-सोबला और गुंजी मार्ग
धारचूला-तवाघाट
बैजनाथ-क्वीटी-मुनस्यारी
थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-मिलम मार्ग
इसके अलावा 19 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।
🛠️ मार्गों को खोलने का काम जारी है, लेकिन प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा न करें, और जरूरी होने पर सड़क की स्थिति की जानकारी पहले प्राप्त करें।
📞 आपातकालीन संपर्क:
आपदा कंट्रोल रूम: 05964-226326 / 8449305857
पुलिस कंट्रोल रूम: 112 / 05964-226651 / 9411112982

