पिथौरागढ़: भूस्खलन से कई सड़क मार्ग बंद, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Spread The Love

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन के कारण कई प्रमुख सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। पुलिस ने यात्रियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार थल–मुनस्यारी (SH) मार्ग, धारचूला–तवाघाट (NH बॉर्डर) मार्ग एलागाढ़ के पास, रामगंगा–थल–मुनस्यारी (NH बॉर्डर) मार्ग तथा तवाघाट–घटियाबगढ़ (NH बॉर्डर) मार्ग गस्कू और लमारी के पास मलबा आने से बंद हैं।

जनपद प्रशासन ने कहा है कि संवेदनशील व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में लोग आपदा कंट्रोल रूम (☎️ 05964-226326, 📱 8449305857) या पुलिस कंट्रोल रूम (112, ☎️ 05964-226651, 📱 9411112982) पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *