पिथौरागढ़ में कई सड़कें बंद , जानिए रोड अपडेट !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण पिथौरागढ़ जिले में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पिथौरागढ़-घाट (NH) मार्ग गुरना के पास, थल-मुनस्यारी (SH) मार्ग, पिथौरागढ़-थल (SH) मार्ग, जौलजीबी-मुनस्यारी (NH) मार्ग, मुनस्यारी-मिलम (बॉर्डर) मार्ग चिलमधार पर, धारचूला-तवाघाट (NH) मार्ग दोबाट, कूलागाढ़ और एलागाढ़ पर, तवाघाट-घटियाबगढ़ (NH) मार्ग, घटियाबगढ़-लिपुलेख (NH) मार्ग, तवाघाट-सोबला मार्ग और घाट-टनकपुर (NH) मार्ग स्वाला पर बंद पड़े हैं। संबंधित विभाग इन मार्गों को खोलने का कार्य कर रहा है, वहीं पुलिस ने वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम 05964-226326, 8449305857 या पुलिस कंट्रोल रूम 112, 05964-226651, 9411112982 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *