पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ जनपद में मौसम ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 27 जनवरी 2026 को जनपद में बारिश के साथ ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 27 जनवरी (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक बाहर न भेजें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

