छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी न होने पर छात्रों का प्रदर्शन !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

लक्ष्मण सिंह महर परिसर में सोमवार को छात्र नेताओं की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने परिसर की पूर्ण तालाबंदी कर विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्र नेताओं का आरोप है कि अब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी चुनाव नहीं कराए गए थे और लगातार दो वर्षों से यह परंपरा टूट रही है।

आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव तिथि घोषित नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र होगा तथा राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। छात्रों ने साफ कहा कि शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्था और कैंपस की समस्याओं का समाधान तभी होगा जब चुने हुए प्रतिनिधि सामने आएंगे।

विरोध प्रदर्शन में इंदर सिंह बथ्याल, दीपक जोशी, तिलक राज पाठक, राज मेहता, सुजल वर्मा, कुणाल सोन, साहिल बसेड़ा, शिवम् कांडपाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *