महिला अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन सुविधा, डीएम ने किया शुभारम्भ !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ जनपद के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में सोमवार को अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का विधिवत शुभारम्भ जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से अब जनपदवासियों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। समय पर सटीक जांच संभव होगी, जिससे बेहतर और प्रभावी उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों की त्वरित जांच की जा सकेगी और मरीजों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि महिला अस्पताल में अब दुर्घटना, सिर, पेट और अन्य आंतरिक रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *