कोतवाली पुलिस ने नष्ट की 90 पेटी अवैध शराब

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

माननीय न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से जुड़े 50 मामलों में जब्त की गई 90 पेटी अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसमें संबंधित शराब को विधिवत तरीके से डिस्पोज किया गया।

बताया गया कि ये शराब विभिन्न स्थानों से अलग-अलग अभियोगों में जब्त की गई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद इसे नष्ट करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *