पिथौरागढ़ | सोर समाचार
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चल रहा पौधारोपण अभियान 409वें दिन धूसाखान शिव मंदिर परिसर, पलेटा पहुँचा। इस अवसर पर गोविंद कापड़ी, उमेश कापड़ी और पुजारी मोहन चंद्र ओली ने सहयोग किया।
दिनेश गुरु रानी ने बताया कि अब इस मुहिम को विद्यालयों से जोड़ा जा रहा है। “मेरा पौधा मेरा परिवार” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पौधे दिए जा रहे हैं, जिन्हें घरों व विद्यालय परिसरों में रोपित कर संरक्षण की शपथ दिलाई जा रही है।
अब तक विभिन्न माध्यमों से 60,000 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। यह अनोखा अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक सरोकार का संदेश भी दे रहा है।

