कैबिनेट मंत्री ने की “जंगल हम बचाएंगे” पुस्तक की सराहना

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चर्चित बाल साहित्यकार इं. ललित शौर्य की नवीनतम पुस्तक “जंगल हम बचाएंगे” का विमोचन किया। यह पुस्तक वन संरक्षण और वनाग्नि से बचाव पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और दायित्वबोध उत्पन्न करना है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर मंत्री उनियाल ने कहा कि बच्चों में वन संरक्षण की भावना जगाने के लिए ऐसे साहित्य की बेहद आवश्यकता है। इं. शौर्य की यह रचना सराहनीय है।
लेखक ललित शौर्य ने बताया कि यह पुस्तक वनाधिकारी आशुतोष सिंह की प्रेरणा से लिखी गई है और कहानियों के माध्यम से वनों का महत्व बताती है।

हिमालयन हेरिटेज सोसायटी के सचिव रजनीश कौंसवाल ने इसे “पुस्तक दो, मोबाइल नहीं” अभियान से जोड़ा और शौर्य के अब तक लिखी गई 19 पुस्तकों को प्रेरणास्रोत बताया।

इससे पहले भी मंत्री उनियाल द्वारा उनकी किताबें गुलदार दगड़िया और फॉरेस्ट वॉरियर्स का विमोचन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *