“KMVN-GMVN कर्मचारियों का पौधारोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज”
332 दिनों तक लगातार पौधा रोपण कर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम ने एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में 52,000 पौधों का रोपण कर आंदोलन को “लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग” नाम से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया।

यह आंदोलन नियमितीकरण नियमावली की मांग को लेकर शुरू किया गया था। पूरे उत्तराखंड में विवाह, जन्मदिन, सालगिरह जैसे खास मौकों पर पौधारोपण करते हुए कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को आंदोलन से जोड़ा।
गुरुरानी ने बताया कि निगम कर्मचारियों ने पर्यटन और उपभोक्ताओं को सेवाएं देते हुए खाली समय में आंदोलन को गति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण की मांग दोहराई।
कार्यक्रम का स्लोगन —
“पौधारोपण रोज करेंगे, जब तक भोलेनाथ का साथ है!”