पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ के न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल (जीआईसी शाखा) की कक्षा छह की छात्रा साईं कीर्ति को 50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयनित किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची, झारखंड में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
साईं कीर्ति ने स्कूल और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान हासिल किया है। उनके चयन ने न केवल विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे पिथौरागढ़ जिले में युवाओं में खेल और योग के प्रति उत्साह भी बढ़ाया है।
छात्रा के इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनुप बिष्ट, विद्यालय खेल शिक्षक श्री नवीन लूंठी और समस्त विद्यालय परिवार ने साईं कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

