भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के बाद पिथौरागढ़ जिले में 4 अगस्त 2025 को सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के भीतर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके चलते जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पिथौरागढ़ के विकासखंड डीडीहाट, धारचूला एवं मुनस्यारी के सभी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास अधिकारी सहित सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है।
नोट: मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय ऐहतियातन लिया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें।


