पिथौरागढ़ में बेटियों को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, बढ़ा आत्मविश्वास

पिथौरागढ़: “बेटियों को आत्मरक्षा सिखाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।” इसी संदेश को साकार करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने न्यू बियर शिबा स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

एसपी श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में महिला फायर कर्मी आरक्षी राधा बोनाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा की कई उपयोगी तकनीकें सिखाईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना था।

इस दौरान बाल विकास विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रही। छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सीख को आत्मविश्वास के साथ अपनाया।

पुलिस की इस पहल की हर ओर सराहना हो रही है। यह अभियान ना केवल बेटियों को सशक्त बना रहा है, बल्कि समाज को भी सकारात्मक संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *