पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में शांति व्यवस्था भंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली क्षेत्र में बड़ावे निवासी पुष्कर जोशी को शांति भंग करने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
वहीं बेरीनाग में चौकी चौकोड़ी पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे पंकज कुमार (खोलागांव, बागेश्वर) को वाहन सहित हिरासत में लिया।
झूलाघाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर रहे भुवन चंद्र पंत को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसी अभियान के तहत “मिशन मर्यादा” व ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कुल 140 व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर यह अभियान जिलेभर में आगे भी जारी रहेगा।

