बाल साहित्यकार शौर्य को मिली मुख्य वन संरक्षक की सराहना !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. समीर सिन्हा ने युवा बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य की लेखनी की सराहना की है। शौर्य ने देहरादून स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में मुलाकात के दौरान अपनी नवीनतम पुस्तक “जंगल हम बचाएंगे” भेंट की।

डॉ. सिन्हा ने कहा कि “इस तरह का चित्रात्मक बाल साहित्य आज की पीढ़ी को वन और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति प्रेरित कर सकता है।”
इंजी. शौर्य ने बताया कि वे पर्यावरण चेतना से जुड़ी कहानियों पर वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उनकी पूर्ववर्ती पुस्तक “गुलदार दगड़िया” भी बच्चों में काफ़ी लोकप्रिय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *